पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ता विफल, सेल समिति ने दी चेतावनी

वार्ता विफल, सेल समिति ने दी चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | गिद्दीसी परियोजना कार्यालय में प्रबंधन, ठेकेदार, प्रशासन गिद्दी सी लोकल सेल समिति के बीच सोमवार को वार्ता हुई। समिति के सदस्यों ने परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले डंपरों में कोयला लदाई सेल मजदूरों से कराने की मांग की। परंतु मैथन कोयला में चलने वाले ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदार के उपस्थित नहीं रहने के कारण चलते वार्ता विफल हो गई। इसके बाद सेल समिति के सदस्यों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि एक दिन के अंदर वार्ता नहीं हुई तो एक दिन बाद लोकल सेल के मजदूर डंपरों में कोयला लादने पहुंचेंगे। वार्ता में प्रबंधन की ओर से अरगड्डा महाप्रबंधक एसएस अहमद, गिद्दी सी पीओ उमेश शर्मा, गिद्दी, सौंदा, ललपनिया के ठेकेदार, प्रशासन की ओर से निर्मल सिंह, सेल समिति की ओर से बबील रैन, मोहम्मद ताज, मोहम्मद जब्बार, दौलत, गोपाल राम आदि मौजूद थे।