पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उरीमारी में दिखेगा ओडिशा का मंदिर

उरीमारी में दिखेगा ओडिशा का मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलीगढ़ा में दिखेगा कोनिक्स मंदिर का प्रारूप

गिद्दी| रेलीगढ़ा दुर्गापूजा में इस वर्ष नदिया बंगाल का कोनिक्स मंदिर का प्रारूप दिखेगा। समिति के सचिव मदन मोहन लाल ने बताया कि बाबा टेंट हाउस भुरकुंडा द्वारा एक लाख 41 हजार की लागत से बंगाल के कारीगर तापस पंडा नदिया बंगाल का कोनिक्स मंदिर के तर्ज पर पंडाल का प्रारूप तैयार कर रहे हैं। पंडाल की ऊंचाई 55 फीट तथा चौड़ाई 50 फीट होगी। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा हजारीबाग के अजय प्रजापति द्वारा निर्माण किया जा रहा है। साथ ही विजयादशमी के दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रावण दहन कोयलांचल के लोगों के लिए आकर्षित करेगा। सचिव ने बताया कि चिकोर के मिस्त्री द्वारा 45 हजार की लागत से 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जाएगा। जबकि आतिशबाजी बंगाल के लोग करेंगे।

कोनिक्स मंदिर का प्रारूप।

ओडि़शा के देवी मंदिर का प्रारुप।

भास्कर न्यूज | उरीमारी

उरीमारीमें दुर्गा पूजा का पंडाल ओडिशा के देवी मंदिर का प्रारुप दिखेगा। इसका प्रारुप दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा कराया जा रहा है। प्रारूप को पश्चिम बंगाल के कारीगर तैयार करने में दिन-रात लगे हुए हैं। इसकी उंचाई 55 फीट चौड़ाई 75 फीट की होगी। दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण तीन लाख बीस हजार रुपए की कुल लागत से होगा। साथ ही रावण का पुतला पचहत्तर हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसका दहन करने, पटाखे आतिशाबाजी में पच्चीस हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दुर्गापूजा को लेकर मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विजया दशमी की रात्रि में रांची के गूंज आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

दुर्गापूजा को सफल बनाने में ये लोग निभा रहे हैं सराहनीय भूमिका

दुर्गापूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष उरीमारी पीओ जगेश्वर नारायण गुप्ता, बिरसा पीओ विभूति भूषण मिश्रा, संरक्षक उरीमारी के मुखिया दिलीप यादव, विंध्याचल बेदिया, सचिव कारॅलेश्वर मांझी, अर्जुन प्रजापति, कोषाध्यक्ष रोतिन दत्ता, सुखलाल मांझी, रूस्तम सोहराब, महावीर प्रसाद, मुंशीलाल मांझी, पूरन मांझी, मोतीलाल मांझी, जयपाल मांझी, जतरू, गणेश मांझी, लोडो, महेश गिरी, दयाशंकर यादव, रविन्द्र विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद मेहता, डीके गुप्ता, गोविंद महतो, रमेश यादव, दिलीप कुमार, सीताराम किस्कू सहित कई लोग सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।