पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना में सीसीएल कर्मचारी घायल

दुर्घटना में सीसीएल कर्मचारी घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी-नयामोड़मार्ग के होसिर मोड़ के समीप सड़क पर गुरूवार की शाम चार बजेे कर्मा कोलियरी में कार्यरत सीसीएल कर्मी बहादुर मुंडा बाईक दुर्घटना में घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे गिद्दी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए नईसराय अस्पताल भेज दिया। बताते है कि बहादुर मुंडा कर्मा परियोजना से उरीमारी पोटंगा अपने घर हीरो बाइक जेएच02सी 1498 से वापस लौट रहा था। इतने में होसिर मोड़ के समीप एक टेंपु से टकरा गया। बहादुर मंुडा के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। नईसराय माइंस रेस्क्यू अस्पताल में कर्मी बहादुर मुंडा का उपचार चिकित्सक कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...