जोबला में तिलका मांझी की जयंती मनी
गिद्दी | आॅलइंडिया मांझी परगना महल ने गुरूवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोबला में बाबा तिलका मांझी के 266 वे जन्मदिवस पर उन्हें याद किया। इस दौरान सर्वप्रथम मनेंद्र हेम्ब्रम ने तिलका मांझी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात मौजूद लोगों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जयवीर हांसदा, दशय बास्के, बाहाराम मुर्मू, चंद्रदेव सोरेन, मनीष टुडू, देवीराम बेसरा, दशय हांसदा, राम सिंह मरांडी, टेकलाल हेम्ब्रम, भोला मुर्मू आदि मौजूद थे।