पानी की समस्या को दूर करने की मांग
गिद्दी | डाड़ीभाग दो के जिला परिषद सदस्य लखन लाल महतो और टोंगी मुखिया संध्या देवी ने गुरूवार को अरगड्डा महाप्रबंधक एके सिंह से वार्ता की। इस दौरान दोनों ने महाप्रबंधक से जीएम आॅफिस सिरका काॅलोनी में व्याप्त पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। इसके लिए काॅलोनी के कुंआ की सफाई कराने और विकास कार्यो के लिए एनओसी देने की मांग रखी। तत्पश्चात जीएम एके सिंह ने दो दिनों में पानी की समस्या दूर करने, कुंआ की सफाई कराने, विकास कार्य के लिए सड़क, नाली और मनरेगा कार्य के लिए एनओसी देने का आश्वासन दिया। मौके पर अधिकारी एससी सिंह, जिप सदस्य लखन लाल महतो, मुखिया संध्या देवी, राजेश बेदिया, राजेश्वर महतो, अरूण कुमार, रविंद्र बेदिया शामिल थे।