एलएमबी के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर गए
गिद्दी | लालमोहन बेदिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल गिद्दी के लगभग 50 छात्र गुरूवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची गए। विद्यालय के प्राचार्य उदयशंकर भट्टाचार्या ने बताया कि छात्र सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह से भेंट कर खुद की बनाई हुई कोयला खनिक की मूर्ति सौंपेंगे। रांची जाने वालों में उदय शंकर भट्टाचार्या, नदीम खान, रविंद्र मिस्त्री, प्रीति कुमारी, वंदना कुमारी, आमान, अशोक, प्रीतम, राहुल, रितिक, दीपक, विवेक, रेणु शामिल हैं।