पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाजिरी काटे जाने के विरोध में चार घंटा काम ठप

हाजिरी काटे जाने के विरोध में चार घंटा काम ठप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामकाज ठप कराते यूनियन के नेता और कर्मी।

भास्कर न्यूज | गिद्दी

बिहारकोलियरी कामगार यूनियन नेताओं के नेतृत्व में रिजनल स्टोर के कर्मियों ने सुबह साढ़े आठ बजे हाजिरी बनाकर कामकाज ठप कर दिया। कर्मी गिद्दी रिजनल स्टोर के मटेरियल मैनेजर बीपी सिंह द्वारा दो कर्मियों का हाजरी काटने का विरोध, दोनों कर्मियों का हाजरी बनाने और मेटेरियल मैनेजर को रिजनल स्टोर आकर कारण बताने की मांग कर रहे थे। कामकाज ठप रहने के दौरान गिद्दी, रेलीगढ़ा और सिरका परियाेजना के कर्मियों को सामान लेने के लिए दोपहर तक रूकना पड़ा। बाद में मटेरियल मैनेजर वीपी सिंह ने वार्ता में हाजिरी बनाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद साढ़े बारह बजे सभी कर्मी अपने-अपने काम पर लौट गए।

मटेरियलमैनेजर के माह में एक बार बैठने का लगाया आरोप : मिथिलेशसिंह ने मेटेेेरियल मैनेजर वीपी सिंह के रिजनल स्टोर में माह में एक बार आने और रिजनल स्टोर में जंगलराज चलाने का आरोप लगाया। मिथिलेश सिंह ने कहा कि मेटेेेरियल मैनेजर गिद्दी आने की बजाय प्रतिदिन रिजनल स्टोर के कर्मियों की हाजिरी पुस्तिका साढ़े आठ बजे आदेशपाल से सिरका जीएम आॅफिस मंगवा लेते है। मंगलवार को कर्मी वाई कुजूर ने आदेशपाल को विभागीय कागजात और हाजिरी बही एक साथ ले जाने को कहा। इस कारण से हाजिरी बही जीएम आॅफिस ले जाने में कुछ विलंब हो गया। इस पर मेटेरियल मैनेजर ने आदेशपाल जगेशर और वाई कुजूर की हाजिरी बिना कारण पूछे काट दी, जो कर्मियों के साथ अन्याय है।

मांगेपूरी नहीं होने पर यूनियन करेगी आंदोलन

मिथिलेषसिंह ने कहा कि गिद्दी रिजनल स्टोर के सभी कर्मियों को दो संडे भी नहीं मिल पाता है। जबकि मेटेरियल मैनेजर रिजनल स्टोर के कटेगरी वन मजदूर को सिरका जीएम आॅफिस रखकर चारो संडे और टीए-डीए का भुगतान करवाते है। मेटेरियल मैनेजर का व्यवहार भी कर्मियों के प्रति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मेटेरियल मैनेजर से दोनों कर्मियों का काटा गया हाजरी बनाने, मेटेरियल मैनेजर को नियमित रूप से रिजनल स्टोर में बैठने, हाजरी बही रिजनल स्टोर में ही रहने देने, सभी कर्मियों समान ढंग से संडे देने, कर्मियों के साथ व्यवहार सही ढंग से करने और कर्मीयों को टीए-डीए का भुगतान समय पर करने की मांग की है। मांगों पर पहल नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।। कामकाज ठप करने वालों में मिथिलेष सिंह, गौत्तम बनर्जी, वाई कुजूर, प्रवीण सिंह, एके उपाध्यय, विश्वजीत आस, मो. अनीस, अशोक लाल, आरके सिंह, अमोल, बी पात्रो, जगेशर, कन्हैया, आरके द्विवेदी, बी कुमार, राज कुमार, गीता राज, पानी कुमारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...