पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यालय का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

विद्यालय का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | उच्चविद्यालय चुंबा में बुधवार को एक बैठक हुई। बैठक में आगामी 13 फरवरी को विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। विद्यालय के सचिव संतोष सिंह ने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल और बतौर विशिष्ट अतिथि मंझला चुंबा पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह और पंसस लक्ष्मी देवी मौजूद होंगे। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के सचिव संतोष सिंह ने की। बैठक में प्रधानाध्यापक कुलेश्वर सिंह, शिक्षक निर्मल महतो, भिखारी साहू, मदन मोहन पांडेय, नागेश्वर साव, जगनंदन कुमार, राजेंद्र ठाकुर, महेश प्रजापति, संजय ठाकुर, इंदू देवी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...