पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलीगढ़ा कर्मियों ने चुनाव ड्यूटी का पैसा नहीं मिलने पर विरोध जताया

रेलीगढ़ा कर्मियों ने चुनाव ड्यूटी का पैसा नहीं मिलने पर विरोध जताया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विरोध जताते रेलीगढ़ा कर्मी।

भास्कर न्यूज | गिद्दी

रेलीगढ़ापरियोजना के कर्मियों ने सोमवार को विधानसभा चुनाव ड्यूटी का पैसा क्षेत्रीय फाइनेंस विभाग द्वारा अभी तक भुगतान नहीं किए जाने पर विरोध जताया है। कर्मियों का कहना था कि परियोजना से 27 कर्मी विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गए थे। कर्मियों को झारखंड सरकार द्वारा दो हजार से पचीस सौ रुपए दिए जाते हैं। झारखंड सरकार ने अरगड्डा क्षेत्रीय फाइनेंस कार्यालय को कर्मियों को भुगतान करने के लिए पैसा भेज दिया गया है। परंतु फाइनेंस अधिकारी द्वारा पैसे को निर्गत करने में देरी करना कर्मियों के साथ अन्याय है। साथ ही कर्मियों ने फाइनेंस अधिकारी के प्रति नाराजगी भी जताई। विरोध करने वालों में अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, अरुण विश्वास, विजय कुमार, मदनमोहन लाल, राम विलास, कृष्णा तिवारी, शंभुनाथ ओझा, मनु साव आदि शामिल हैं।