- Hindi News
- ट्रक के धक्के से महेंद्रा मेक्सिमो क्षतिग्रस्त, चालक घायल
ट्रक के धक्के से महेंद्रा मेक्सिमो क्षतिग्रस्त, चालक घायल
गिद्दी | गिद्दी-नयामोड़मार्ग के रेलीगढ़ा वर्कशाॅप के समीप रविवार की देर शाम स्लरी लदा बारह चक्का ट्रक जेएच 02 पी 2452 के धक्के से महेंद्रा मेक्सिमो जेएच 0वन2 (टी) 3129 क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे मेक्सिमो के चालक सुरेंद्र घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक को भगाने लगा।
परंतु गिद्दी पुलिस ने पीछा कर ट्रक को होसिर मोड़ के पास पकड़ लिया। जबकि ट्रक चालक भाग निकला। बाद में गिद्दी पुलिस ने महेंद्रा मेक्सिमों के मालिक अमरनाथ बेदिया के लिखित शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया है। अमरनाथ बेदिया ने बताया कि शाम छह बजे गाड़ी को गिद्दी सी वाशरी काॅलोनी से अपने घर कुरकुट्टा लेकर जा रहा था। इतने में गिद्दी की ओर से तेजी से नयामोड़ की ओर जा रही 12 चक्का ट्रक के चालक ने गाड़ी में जोरदार धक्का मार कर भागने लगा। ट्रक के धक्के से महेंद्रा मेक्सिमों के चालक के कंधे में गंभीर चोट आई है।
क्षतिग्रस्त वाहन।