सम्मेलन में भाग लेने का लिया निर्णय
गिद्दी | प्रखंडडीलर संघ की बैठक रविवार को मध्य विद्यालय डाड़ी में हुई। बैठक में संघ को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ ही देश स्तर के डीलरों को मानदेय देने की मांग को लेकर आगामी 17 फरवरी को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गणेश साहू ने की। मौके पर मनोज राम, लालदेव महतो, अलखनाथ सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिनेश्वर साहू, चरकू, पोखनाथ महतो, टिकेश्वर महतो, आरती देवी समेत दर्जनोें डीलर मौजूद थे।