पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष हरि प्रसाद और सचिव तुलसी दास मांझी बने

अध्यक्ष हरि प्रसाद और सचिव तुलसी दास मांझी बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | मार्क्सवादीसमंवय समिति हेसालौंग पंचायत का एकदिवसीय सम्मेलन रविवार को बसकुदरा गांव स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक धनेश्वर तुरी, राजेंद्र गोप, आरडी मांझी मौजूद थे। सम्मेलन में पंचायत में संगठन की मजबूत बनाने के लिए अधिकाधिक लोगों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के दौरान पुरानी कमेटी को भंगकर नई कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में अध्यक्ष हरि प्रसाद और सचिव तुलसी दास मांझी को बनाया गया। बाद में कमेटी का विस्तार करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता हरि प्रसाद ने की। मौके पर उमेश राम, अमृत राणा, प्रभु गोप, कार्तिक मांझी, मनीष यादव, भुनेश्वर रजवार, विशाल टुडू, आर मांझी, देवनारायण गोप, प्रभाकर मांझी, दशई मांझी, गुलाब सिंह, डोमन राणा, राम किशुन रजवार, सुरेंद्र रजवार, संझुल मांझी आदि मौजूद थे।