- Hindi News
- केंद्र सरकार मजदूर और किसान विरोधी : महेंद्र
केंद्र सरकार मजदूर और किसान विरोधी : महेंद्र
गिद्दी | भाकपाकनकी शाखा का 13वां सम्मेलन रविवार को कनकी में संपन्न हुआ। सम्मेलन में की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद आॅल इंडिया फेडरेशन के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने झंडोत्तोलन और शहीद बेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात कामरेड डीडी सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव लाया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखा कर आई थी। परंतु यह सरकार मजदूर और किसान विरोधी है और को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार अपने आठ माह के कार्यकाल में पिछले दरवाजे से भूमि अधिग्रहण बिल और श्रम कानून में छेड़-छाड़ करने के लिए अध्यादेश ला कर रख दिया है। पार्टी जनता के बीच जाकर इसका जोरदार विरोध करेगी। सम्मेलन में संगठन मजबूत करने, हजारीबाग में 3-4 मार्च को होने वाले जिला सम्मेलन, रांची में 15 से 17 मार्च को होने वाले राज्य सम्मेलन और पांडेचरी में 25 से 29 मार्च को होने महाधिवेशन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के अंत में कनकी पंचायत शाखा का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष राम कुमार यादव और सचिव उमेश यादव बनाए गए।
सम्मेलन की अध्यक्षता रामकुमार यादव ने की। मौके पर नेमन यादव, सूरज यादव, शंभु यादव, महादेव सिंह, बालगोविंद सिंह, जागेश्वर यादव, मुंशी यादव, मुकेश यादव, संतोष यादव, अशोक बैठा, घुजा यादव, राजेश सिंह, विष्णुदेव यादव, मंटू यादव, गंदोरी सिंह, रामप्रसाद सिंह, राजू यादव, कौशल महतो, रामप्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक बैठा आदि मौजूद थे।