पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | रविवारकी देर शाम सांडी में सड़क दुर्घटना में दो लाेगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में दो की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर कर दिया गया। बोलेरो जेएच 01एसी 3961 में सवार बलराम महतो, अशोक ओहदार, मंगल मुंडा और सपन ओहदार (सभी बूटी मोड़ निवासी) गिद्दी से रांची बूटी मोड़ लौट रहे थे। इसी क्रम में सांडी के पास पीछे से बड़ी गाड़ी में ठोकर मार दी। इधर, कौन मृतक है इसकी पहचान नहीं हो पाई है। बूटी मोड़ से सभी के परिजन कुजू के लिए रवाना हो गए हैं।