मांगों पर प्रबंधन ने दिया आश्वासन
बैठक में उपस्थित प्रबंधन और संघ के सदस्य।
ऑपरेटर संघ और गिद्दी सी प्रबंधन के बीच एजेंडा बैठक
भास्करन्यूज | गिद्दी
राष्ट्रीयखनन ऑपरेटर संघ और गिद्दी सी प्रबंधन के बीच मंगलवार को गिद्दी सी परियोजना कार्यालय में एजेंडा बैठक हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने प्रबंधन के समक्ष लंबे समय से कैडर स्कीम पूरा कर चूके ऑपरेटर की पदोन्नति करने, ऑपरेटर का केटेगरी के आधार पर काम लेने, सभी कमेटियों में संघ का प्रतिनिधि को शामिल करने, चालक के जैसा ही ऑपरेटर को पोशाक देने, कार्यशाला और खदान परिसर में शुद्ध पेयजल और बिजली व्यवस्था करने, हाॅलरोड मेें रि-हेंडलिंग ट्रकों का आवागमन बंद कर दूसरा रास्ता बनाने, हाॅलरोड को चौड़ा कर सुधार करने, सर्वे आॅफ मशीन को बंद करने, शॉवेल, डोजर, डंपर और ड्रिल मशीन के केबिन को दुरूस्त करने, साल में दो बार तौलिया और माइनिंग शू देने, मशीनों की रख-रखाव सुचारू रूप से करते हुए सुरक्षा नियम और माइंस नियम का पालन करने, वर्षों से डटे कर्मियों का टेबल ट्रांसफर करने सहित 19 सूत्री मांगो को बारी-बारी से रखा। इस पर प्रबंधन ने परियोजना स्तर समाधान होने वाले समस्याओं का निपटारा करने, क्षेत्रीय और मुख्यालय स्तर पर होने वाले समस्याओं का समाधान की सूची भेज देने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रबंधन की तरफ से पीओ उमेश शर्मा, मैनेजर पीके वर्मन, वी मुंडा, बीके राठौर, संघ की तरफ से मंगरू महतो, दिनेश गोप, युगल राम, सिटन सिंह, अंजित सिंह, जितेंद्र बेदिया, जगदीश महतो आदि शामिल थे।