- Hindi News
- दिल्ली में जीत पर आप सदस्यों ने मनाया जश्न
दिल्ली में जीत पर आप सदस्यों ने मनाया जश्न
कुजू : जीतने पर कुजू में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते पार्टी के कार्यकर्ता।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की अभूतपूर्व सफलता पर रामगढ़ जिले में जगह-जगह सदस्यों ने जमकर जश्न मनाया। जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र और कोयलांचल में भी आम आदमी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य बसंत हेतमसरिया, डॉ. लियो सिंह तथा जगजीत सिंह सोनी के नेतृत्व में शहर में गाजे-बाजे के साथ गांधी चौक से जुलूस निकाला गया। जुलूस में नाचते-गाते तथा एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए सदस्य मेनरोड स्थित सुभाष चौक पहुंचे। जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी की। जश्न मनाने वालों में अबु अहमद सिद्धिकी, सतीश गुप्ता, देवाशीष पांडेय, राजेश वर्मा, मनोज बेदिया, संजय अग्रवाल, संदीप बरेलिया,गोविंद महतो, राजेश शर्मा, मो शहनवाज, राजकुमार गुप्ता, नंदलाल रजक, विनोद सिंह, मो परवेज सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों समर्थक शामिल थे।
चितरपुर| चितरपुरप्रखंड के आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप नेता डाॅ. जेके सिंह ने कहा कि यह जीत अरविंद केजरीवाल की नहीं, बल्कि दिल्ली के जनता की जीत है। इस जीत पर आप नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। बधाई देने वालों में राकेश प्रसाद, देवाशीष पांडेय, अशोक चौधरी, गौतम पांडेय, गोविंद महतो, मोअज्जम अली सिद्धिकी, एजाज अहमद, गोविंद महतो शामिल थे।
कुजू|कुजू चौकपर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। मौके पर रामाधन सिंह, कुलेश्वर राम, रविकांत हेम्ब्रोम, जयराम गंझू, विनय कुमार, जुगनू, इमरान खान, जमाल खान, अलाउदीन सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
गिद्दी|मंगलवार कीदेर शाम गिद्दी पुराना बुधबाजार के युवकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। साथ ही एक-दूसरे का मिठाई भी खिलाई। खुशी व्यक्त करने वालों में संजय प्रजापति, विकास सिंह, दीपक सिंह, जोगा सिंह, शंभु गोराई, वीरेंद्र यादव, अनमोल कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक सिंह, दीपक कुमार, करण कुमार, अनमोल, सोनू शामिल थे।