- Hindi News
- कब्रिस्तान की घेराबंदी के विरोध में उतरे ग्रामीण
कब्रिस्तान की घेराबंदी के विरोध में उतरे ग्रामीण
गिद्दी. ग्रामीणोंकी बैठक शनिवार को गिद्दी पंचायत भवन में हुई। बैठक में गिद्दी कब्रिस्तान की घेराबंदी के खुदाई के बाद उत्पन्न समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कब्रगाह और मंदिर के रास्ते को किसी भी कीमत पर घेराबंदी नहीं करने दी जाएगी। अंत में घेराबंदी रोकवाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। मौके पर सैनाथ गंझू, पुरुषोत्तम पांडेय, महादेव महली, रामवृक्ष मुंडा, शंकर करमाली, भीखू करमाली, विनोद मुंडा, महरंगा करमाली, गोकुल यादव, कुलदीप यादव, नागो यादव, नरेश यादव, अजय महली, राजेंद्र महली, रौशन महली, सूरज करमाली, मंटू मांझी, रवि महली, मुकेश करमाली, महाबीर महली, मनराज मुंडा, संजू महली उमेश यादव, प्रकाश सिंह, मुकेश करमाली, मिथुन आदि उपस्थित थे।