कर्मियों ने आधा घंटा काम ठप किया
गिद्दी. गिद्दीसी कर्मियों शनिवार की सुबह ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे तक काम काज ठप कर रखा। कर्मी बोनस और वेतन की मांग कर रहे थे। बाद में अरगड्डा महाप्रबंधक एसएस अहमद ने कर्मियों का पैसा बैंक में भेज देने का आश्वासन दिया। तब जाकर काम शुरू हुआ। काम ठप रखने वालों में सैनाथ गंझू, मंगरू महतो, जवाहर यादव, दिनेश गोप, जितेंद्र बेदिया, उदय नारायण सिंह शामिल थे।