स्वच्छता अभियान के तहत निकाली रैली
कुजू : स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाते कर्मी।
भास्कर न्यूज. बरकाकाना
डीएवी बरकाकाना में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत दूसरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान से संबंधित अंतरसदनीय एकांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डीएवी प्राचार्या उर्मिला सिंह सहित पूरा विद्यालय परिवार के अलावे बरका-सयाल के अधिकारी उपस्थित थे।
कुजू.राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शिशु ज्ञान मंदिर तोपा द्वारा स्वच्छ भारत निर्मल भारत कार्यक्रम चलाया गया। मौके के विद्यालय के प्राचार्य एसबी त्रिवेदी, बीएन सिंह, एसके नंदी, महावीर करमाली, सकलदेव सिंह आदि उपस्थित थे। इधर, डीएवी आरा द्वारा भी प्राचार्य आरके राय के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बीएस पांडेय ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं विद्यार्थी शामिल थे।
मांडू.स्वच्छताअभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू में शनिवार को प्रभारी चिकित्सक डॉ. हिदायतुल्लाह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर पंकज कुमार नंदन, दारोगा राय, नंदकिशोर सिंह, देवाशीष कुमार, पंकज स्नेही, रीता अग्रहरि, जयमंती शर्मा, परमेश्वर ठाकुर के अलावा कई बीटीटी और सहिया मौजूद थे।
गिद्दी.भारतसरकार के स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत शनिवार को अनुग्रह नारायण सिंह जमा दो उच्च विद्यालय रेलीगढ़ा, गिद्दी सी मध्य विद्यालय कोदवे मध्य विद्यालय, स्वामी विवेकानंद विद्यालय रेलीगढ़ा ने भी प्रभात फेरी निकाली। जबकि किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी ने विद्यालय में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा, अनिल कुमार त्रिवेदी, कजरा मुंडा, सेवा महतो शिक्षक सुरेश प्रसाद, भुनेश्वर साव, उमाशंकर, गुलाब प्रसाद, मनोज कुमार, गोपाल राम, स्वजीत सिंह, सुनील कुमार, दीपक साहू, अमीत सिन्हा, बबलू पांडेय, गतिकृष्ण पानीग्रही, मधुमेंद्रमनी तिवारी, तारकेश्वर, प्रमीला, रीता देवी, सत्या देवी आदि मौजूद थे।
उरीमारी.केजीस्कूल सेंट्रल सौंदा में स्वच्छ भारत निर्मल भारत अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या नरिन्द्रजीत कौर, मंजू सिंह, अनिता कुमारी स्कूल के कई बच्चें शामिल थे।
रजरप्पा.स्वच्छताअभियान के तहत सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन की ओर से जीएम ऑफि