पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल के परिसर में चला सफाई अभियान

अस्पताल के परिसर में चला सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सदर अस्पताल परिसर गिरिडीह में सफाई अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व सीएस डाॅ एस सान्याल ने की। इस मौके पर बताया कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश को स्वच्छ बनाने को लेकर सभी संस्थानों में सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसी कड़ी में सदर अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साफ सफाई बेहद जरूरी है। सारी बीमारियों की जड़ गंदगी ही है। कहा कि इसमें बगैर कोई खर्च किए परिसर को साफ रख सकते हैं। बस लोगों को समझने की जरूरत है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत

सफाईअभियान के मौके पर स्वच्छता कर्मी जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। जब हम स्वच्छ स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा देश विकास करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कमिर्यों ने पूरे परिसर में झाडू देकर परिसर को साफ किया।

सफाई अभियान में जुटे सीएस अन्य।