- Hindi News
- पारा मिलिट्री के हाथों में रहेंगे शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र
पारा मिलिट्री के हाथों में रहेंगे शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र
चौथेचरण के मतदान को लेकर गिरिडीह पुलिस ने पुख्ता तैयारी की है। राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से गिरिडीह पुलिस विभाग को मिली 150 कंपनी पारा मिलिट्री फोर्स जिले के हर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की निगरानी करेगी। तृतीय चरण के चुनाव के दौरान गिरिडीह पुलिस ने काफी एक्सरसाइज किया था। इसी कारण तृतीय चरण का मतदान काफी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चौथे चरण के लिए रविवार को होने वाले मतदान को लेकर भी गिरिडीह पुलिस काफी गंभीर नजर रही है। यही कारण है कि जिले के एसपी क्रांति कुमार, एएसपी कुणाल कुमार चुनाव की संवेदनशीलता के हर पहलुओं की बारीकी से देखते हुए पुलिस बल की उपलब्धता की जांच में जुटे है। बीते लोस चुनाव को लेकर एसपी श्री खुद सुरक्षा बल के जवानों को प्रशिक्षित कर जिले के हर बूथों पर विदा कराया था। लिहाजा, इसका सकारात्मक परिणाम भी नजर आया कि जिले में लोस चुनाव काफी शांतिपूर्ण ढंग से गुजरा। इस विस चुनाव को लेकर भी एसपी श्री बीते दस दिनों से लगातार बूथों और वोटरों की सुरक्षा को लेकर एक्सरसाइज कर रहे थे। एसपी के इन कामों में एएसपी अभियान कुणाल कुमार और डीएसपी विजय आशीष कुजूर भी कदमताल करते हुए सहयोग दे रहे है।
हुड़दंगियों से निपटने की है पूरी तैयारी
चौथे चरण को लेकर रविवार को होने वाले मतदान में गिरिडीह पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इस बात का संकेत बीते तृतीय चरण के मतदान के दिन ही मिल गया था। शनिवार को सारा दिन गिरिडीह पुलिस के वरीय अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में गुजारी। एसपी श्री गढ़िदेशी, एएसपी कुणाल कुमार के साथ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में बाेगस मतदान राेकने और हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के टिप्स भी दिया था। जिसके बाद जिले में पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती
चौथे चरण के मतदान के लिए ही जिले के नक्सल प्रभावित बूथों में मतदान कर्मियों को जहां गुजरे दिन शुक्रवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से विदा कर दिया गया। वहीं सुरक्षा बल के जवानों को वाहनों से भेजा गया। बताते हैं कि जिले के शहरी और इसके आसपास क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में बोगस मतदान और हुड़दंगियों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्र भी आईट