- Hindi News
- बाबूलाल ने डोर टू डोर अभियान चला की अपील
बाबूलाल ने डोर-टू-डोर अभियान चला की अपील
झाविमोप्रत्याशी सह पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान श्री मरांडी ने दर्जनों गांवों मुहल्लों में जाकर मतदाताओं से मिलकर झाविमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां जहां राज्य में परोक्ष रूप से शासन चलाने का काम करती है। वहीं झामुमो इन दलों का माध्यम बनती है। राज्य का विकास झाविमो से ही संभव है। जब तक राज्य हित में सोचने वाले प्रत्याशी नहीं चुने जाएंगे, विकास नहीं हो पाएगा। राष्ट्रीय पार्टियां राज्य को उपनिवेश बनाकर रखना चाहती है। विकास के नाम पर भाजपा को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। राज्य की बरबादी की जिम्मेदार भाजपा ही है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष का भ्रमण
झाविमो अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष टेको रविदास ने गिरिडीह के शहरी एवं मुफ्फसिल क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। श्री दास ने माथाडीह, पेसराबहियार, चैताडीह, छाताटांड़ शहर के वार्ड नंबर 11 समेत कई गांवों का डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों से मिले और झाविमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झाविमो से ही गिरिडीह का विकास हो सकता है। इस दौरान उनके साथ बंधन रजक, रमन कुमार रजक, नीरज कुमार दास समेत कई मौजूद थे।
जनसंपर्क अभियान चलाते बाबूलाल मरांडी।