पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महेशलुंडी में बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम की शुरूआत

महेशलुंडी में बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम की शुरूआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | बुनियादीसाक्षरता कार्यक्रम की शुरूआत सोमवार को महेशलुंडी पंचायत के तीन वार्डों में की गई। लोक शिक्षा केंद्र महेशलुंडी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और राज्य संसाधन केंद्र अाद्री रांची की ओर से एक महिला साक्षरता कार्यक्रम के त्रैमासिक पाठ्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें वार्ड संख्या 1, 7 और 8 में सोमवार को केंद्र के सभागार में बैठक कर की गई। इस मौके पर केंद्र के बंकिम कुमार रजक अौर महिला प्रेरक किरण मंडल ने संबोधित किया। असाक्षर, निरक्षर, नवसाक्षर और अर्द्धसाक्षर समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। बैठक में वीटी वर्षा देवी, निक्की देवी, रूपा देवी भी मौजूद थी। धन्यवाद ज्ञापन एमटी देवानंद गिरि ने किया।