- Hindi News
- बीएसएनएल सेवा बाधित अफसर नहीं दे रहे ध्यान
बीएसएनएल सेवा बाधित अफसर नहीं दे रहे ध्यान
भारतसरकार दूरसंचार विभाग के बीएसएनएन सेवा से गिरिडीह जिले के लोग काफी परेशान हैं। िपछले एक सप्ताह से बीएसएनएल की चरमराई व्यवस्था के कारण सिर्फ सरकारी गैरसरकारी संस्थानों का धंधा कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं आम लोगों भी परेशानी झेलने को विवश हैं। वर्तमान में जिले के तमाम बैंक ऑनलाईन हो चुके हैं और इसी ब्रॉडबैंड पर आधारित हैं। लेकिन सेवा बाधित से लोगों को काफी तबाही हो रही है। इधर बीएसएनएल सेवा बगोदर के उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का शबब बन चुका है। अधिकारी, कर्मचारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण महीने में एक सप्ताह बीएसएनएल की मोबाईल, ब्रांड बैंड और पीएनटी सेवा बाधित रहती है। शुक्रवार और शनिवार को बगोदर दूरभाष केंद्र में डीजल की कमी और वायर कटने के कारण बीएसएनएल सेवा ठप रही। ब्राड बैंड फेल रहने के कारण बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी की बगोदर सैटेलाईट शाखा में कामकाज ठप रहा। शुक्रवार को सुबह से दोपहर के बाद दो बजे तक ब्राड बैंड फेल रहा। लिहाजा एलआईसी और बीओआई की शाखा में पिक आवर में ट्रांजेक्शन बाधित रही। तीन बजे के बाद ब्राड बैंउ ठीक हुआ जो छह बजे तक ठीक रहा। वहीं शनिवार को दिनभर बीएसएनएल सेवा पूरी तरह बाधित रही। रविवार केा ठीक हुआ तो सोमवार की सुबह से देर शाम तक फिर बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
हजारीबाग में तकनीकी खराबी भी बना कारण
विभागका कहना है कि बगोदर हजारीबाग मार्ग के मध्य वायर कटने से बीएसएनएल सेवा बाधित हुई है। बीएसएनएल के फेल होने की बार-बार मिल रही शिकायत पर टेलीफोन एसडीओ एके सिन्हा बगोदर दूरभाष केंद्र पहुंचे। जेटीओ समेत एसडीओ से भाजपा के बगोदर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बीएसएनएल सेवा बाधित रहने पर नाराजगी जताई। अविलंब ठीक करने को कहा। एसडीओ ने कहा कि पहले तो बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने डीजल के अभाव में सेवा बाधित हुई। लेकिन सोमवार को तो हजारीबाग में ही तकनीकि खराबी के कारण ही बाधित हुई है।
{ सप्ताह में पांच दिन ठप रहा है ब्रॉडबैंड-पीएनटी
{ सरकारी गैर सरकारी संस्थानों का कार्य प्रभावित
शहर में लगा बीएसएनएल का टॉवर।