- Hindi News
- बीएड कॉलेज पर हाईकोर्ट के फैसले का छात्रों ने किया स्वागत
बीएड कॉलेज पर हाईकोर्ट के फैसले का छात्रों ने किया स्वागत
गिरिडीह | बीएडके प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2012-13 की परीक्षा में भी छात्रों के साथ भेदभाव किया गया था। परीक्षा परिणाम के लिए छात्र-छात्राएं कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। कॉलेज और विवि के बीच बेहतर तालमेल का अभाव रहने के कारण ही हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर रोक लगा रखा था। बीते शुक्रवार को छात्रों के हित में आए फैसले के बाद छात्रों में खुशी देखी जा रही है। इस दौरान खुशी व्यक्त करने वालों में सुशील मोदी, पंकज तिवारी, अनीता, गौतम, अमित, वरूण, प्रणव समेत अन्य छात्र शामिल है। इधर विद्यार्थी परिषद् के कार्यकारिणी सदस्य रंजीत राय और नगर मंत्री रोशन कुमार ने इस मामले काे गंभीरता से लेते हुए काफी आंदोलन किया था।