बेहतर परिणाम वाली छात्राओं को सम्मान
राज्यसम्पोषित सेठ गोर्वधन दास नथमल फाँगेड़िया बालिका उच्च विद्यालय पचम्बा में सोमवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के इन्दु कुमारी सिन्हा ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रिंयका माथुर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्रा कृतिका कुमारी के पिता कृष्णाकांत कंधवे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नवम और दशम कक्षा के करीब 100 छात्राएं उपस्थित थी। यह कार्यक्रम जो छात्राएं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।
उन्हें विद्यालय की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रियंका माथुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर छात्राआंे को विदाई दी जा रही है। छात्राएं कड़ी मेहनत कर मैट्रीक में अच्छा अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन करें। परीक्षा से कभी घबराना नहीं बल्कि सामना करना है। जो हिम्मत हार जाती है वह कभी आगे नहीं बढ़ सकती है। शिक्षिका वीणा कुमारी ने छात्राओं को बेहतर तैयारी के कई गुर बताई। कहा कि किसी भी प्रश्न का जवाब समझ कर दें ताकि अधिक अंक प्राप्त हो सके। इंदु कुमारी सिन्हा ने कहा कि मेहनत से परीक्षा देकर मुकाम हािसल करें। इसके अलावा मौके पर पहुंचे कई अभिभावकों ने भी अपनी बातें रखी।
विदाई कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिका छात्राएं।
कृतिका को प्रथम
टॉपर का पुरस्कार
कृतिकाकुमारी प्रथम जो टॉप अंक लाकर सम्मानित हुई। इसके अलावा अनुराधा कुमारी प्रथम, राजश्री द्वितीय और काजल कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं पुनम कुमारी, संजु कुमारी, रिंनु प्रवीण, लीली सुल्ताना, सुनैना समेत कई छात्राएं ने अच्छी अंक लाई जिसे विद्यालय के शिक्षिकाओं ने रिजल्ट देकर सम्मानित किया। विद्यालय में टॉप अंक लाने वाली कृतिका ने विद्यालय के शिक्षिकाओं को आभार व्यक्त की और कहा कि आज जो भी अंक है वह मेरी मेहनत का परिणाम है। उन्हांेने विद्यालय की प्रशंसा की। मौके पर शिक्षिकाओं में प्रियंका माथुर, इंदु कुमारी सिन्हा, विना कुमारी, पुष्पा रेशमी, कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, आदेशपाल रामशंकर प्रसाद, कमोली मंझियान, अभिभावक धनेश्वर प्र वर्मा, कमलेश कुमार, निर्मल साव, बाजो महतो, काली हजाम समेत कई लोग मौजूद थे।
{ प्री-बोर्ड के 100 स्टूडेंट्स को दी समारोह पूर्वक विदाई
{ परीक्षा से घबराना नहीं बल्कि सामना करना है : प्रियंका