भास्कर न्यूज|गिरिडीह
भास्कर न्यूज|गिरिडीह
सोमवारको नगर पर्षद के साथ स्वंय सेवी संस्था सामाजिक परिवर्त्तन संस्थान के प्रतिनिधि साथ बैठ कर शहर को स्वच्छ बनाने की योजना पर विचार मंथन किया। बैठक के बाद नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि पूर्व में वार्ड संख्या एक से चार को स्वच्छ बनाने की योजना पर काम कर चुके स्वंय सेवी संस्था सामाजिक परिवर्त्तन संस्थान को वार्ड संख्या इक्कीस से पचीस को साफ सुंदर बनाने की जिम्मेवारी दी जा रही है। उनहोंने कहा कि शेष वार्ड का प्लान बनाकर उक्त संस्था को देने पर विचार किया जाएगा। कहा कि नगर पर्षद सामाजिक परिवर्त्तन संस्थान मिलकर शहर को साफ सुंदर बनाने की योजना पर काम करेंगे। कहा कि नागरिकोंं से मिलकर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र के नागरिकों से सहयोग लेकर नगर को सुंदर बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। कहा कि कई लोग घर का कचरा पोलिथिन में डालकर सड़क पर फेंक देते है, इससे शहर के विभिन्न इलाकों में कचरों का अंबार लग जाता है जो शहर की सुंदरता पर बदनुमा दाग है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से अपील की जाएगी कि कुड़ा एक जगह इकठा करें ताकि इसे साफ करने में सहुलियत हो। उनहोंने कहा कि कई स्थानों पर लैट्रिन नाली से जोड़ दिया जाता है, इस कारण सड़क पर गंदगी फैल जाती है। श्री यादव ने बताया कि वार्ड की आवश्यकता और उन इलाकों में क्या करने की जरूरत है इस पर स्थानीय वार्ड पार्षद से विचार कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी हो रही है।