फॉर्म भरने को लेकर कॉलेज मेंे तालाबंदी
प्राचार्य पर विश्वविद्यालय नियम के विपरीत कार्य करने का आरोप
भास्करन्यूज|गिरिडीह
गिरिडीहकॉलेज के प्राचार्य की ओर से जारी निर्देश जिसमें बीए पार्ट तीन के छात्रों को फॉर्म भरने के पूर्व एसाईसमेंट जमा करने की शर्त को लेकर छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले तालाबंदी किया। कॉलेज में करीब पांच घंटे तक संघ के लोगांे ने ताला बंद रखा। इस संदर्भ में अभाविप के प्रदेश मंत्री रौशन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का कोई ऐसा नियम नहीं है पर प्राचार्य कॉलेज में अपने मनमानी ढंग से नियम बनाकर छात्रों को परेशानी होती है।
आंदोलन से झुके प्राचार्य
कॉलेजमें लगातार पांच घंटे तक तालाबंदी और छात्रों के नाराजगी को देखते हुए प्राचार्य को झुकना पड़ा। प्राचार्य ने छात्र प्रतिनिधि मंडल से मिलकर सभी विद्याथिर्यों को फॉर्म भरने की अनुमति दी। साथ ही ऑनर्स के छात्रों को अगामी 25 फरवरी तक चार-पांच प्रश्नों के उतर विद्यािर्थयों को दिए जाएगें। आंदोलन का नेतृत्व अभविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रंजीत कुमार राय, कुमार सौरभ, विक्रम कुमार, सुशील कुमार मोदी, मनीष कुमार, संतोष मोदी, अभिषेक राज, पुरूषोतम कुमार, विजय कुमार शर्मा, नागेश्वर कुमार शर्मा, राजन वर्मा, विकास कुमार, शशीभुषण दास, केदार ठाकुर, विकास कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।