- Hindi News
- ट्रेनर बता रहे हैं अच्छी शिक्षा देने के तरीके
ट्रेनर बता रहे हैं अच्छी शिक्षा देने के तरीके
शिक्षामें गुणात्मक विकास माध्यमिक परीक्षा में बेहतर परिणाम के मकसद से सोमवार को बीआरसी भवन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू की गई। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में उच्च विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षा में हो रहे नित्य नए बदलाव से परिचय कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में आठ मास्टर ट्रेनर अपना योगदान दे रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पांच दिनों के आवासीय प्रशिक्षण में विषयवार मास्टर ट्रेनर माध्यमिक शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी देंगे। जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने मौके पर कहा कि समाज निर्माण की शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेवारी है। कहा कि बेहतर समाज निर्माण तभी संभव है जब शिक्षक अपनी जिम्मेवारी ईमानदारीपूर्वक निभाएगें। कहा कि प्रतियोगी युग में तो शिक्षकों की भूमिका और बढ़ेगी।
आठ विषयवार ट्रेनर
पांचदिवसीय प्रशिक्षण में आइ मास्टर ट्रेनर को लगाया गया है। इनमें गणित विषय के लिए विजय कुमार महतो अरविन्द रवानी, अंग्रेजी विषय के लिए मो फारूक, राकेश कुमार आदित्य कुमार, विज्ञान के लिए शशांक शेखर राय, सुजीत कुमार आदि के नाम हैं।
शिक्षा में गुणात्मक विकास प्रशिक्षण का मकसद : डीईओ
डीईओनिर्मला कुमारी बरेलिया ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे माध्यमिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणात्मक विकास पांच दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य मकसद है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में शिक्षा में हो रहे नित्य बदलाव से शिक्षकों को परिचित कराना है। कहा कि बगैर शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाए बेहतर परिणाम की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण विभाग की अच्छी पहल है। इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिले इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए।
{ समाज के निर्माण में शिक्षक अहम : मुनिया
{ शिक्षा में सुधार के लिए बीआरसी में पांच दिनी प्रशिक्षण का शुभारंभ
कार्यक्रम को संबोधित करती जिप अध्यक्ष मुनिया देवी।