प्रतियोगिता समापन पर संगम की बैठक
सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त, घाटे को पाटने की सदस्यों ने की तैयारी
भास्करन्यूज|गिरिडीह
स्वविद्या शंकर सहाय स्मृति नाटय प्रतियोगिता की समीक्षा हेतु कला संगम की बैठक उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, अधिवक्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एक से तीन फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक और लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन की समीक्षा की गई। सचिव सतीश कुंदन कुछ राज्यों की अनुपस्थिति का कारण समय पर रिजर्वेशन नहीं मिलना बताया। उन्होंनें कार्यक्रम के आय-व्यय का ब्योरा रखा 52 हजार रूपए घाटे को पाटने का निणर्य लिया गया। कला संगम के युवा संरक्षक अरविंद कुमार ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि अगामी वर्षों में आर्थिक समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। संरक्षक पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि मात्र 65 सहयोगियों के बल पर यह आयोजन प्रशंसनिय है। परंतु हमें कला संगम से अन्य वर्गों, बुद्धिजीिवयों, कला प्रेमियों को जोड़ना होगा। बैठक में संस्था के मीिडया प्रभारी अंजनी कुमार सिन्हा ने कार्यक्र्रम में सहयोग देने वाले प्रायोजक बैंक ऑफ इंडिया, युनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, शहर के उद्योग घराने एवं मीडिया तथा संरक्षक, बुद्धिजीवि, अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त, इश्वर स्मृति भवन, जालान धर्मशाला के प्रबंधक के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। वहीं सुभाषचंद्र सिन्हा ने कहा कि आगे आने वाला कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जाएगा। संस्था के सदस्य कार्यक्रम की रिपोर्ट लेकर अपने वरीय पदाधिकारियों से मिलेंगे।