पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्राइम मीटिंग में लंबित केसों को सुलझाने का दिया निर्देश

क्राइम मीटिंग में लंबित केसों को सुलझाने का दिया निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और लंबित कांडो के त्वरित निष्पादन को लेकर सोमवार को पुलिस लाईन में क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ। गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार गढ़िदेशी की अध्यक्षता में हुए बैठक में इस बार डीएसपी स्तर के अलावा थाना के सर्किल स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को दारोगा स्तर के पदाधिकारियों से काम निपटाने का टास्क दिया गया।

वहीं जिले के थानों में पांच वर्षो से लंबित पड़े केसों को निपटाने का निर्देश दिया गया। तीन घंटे तक चले बैठक में दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना से संबधित केसों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में दहेज प्रताड़ना से जुड़े केसों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ चार्जशीट और केस डायरी भी समय सीमा के भीतर न्यायलय में सौंपने का निर्देश पुिलस अधिकारियों को दिया गया। सरकारी राशि के गबन से जुड़े मामलों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात एसपी द्वारा की गई। मौके पर कई पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में सरकारी राशि से जुड़े मामले को लेकर हर थाना के पुलिस अधिकारियों को विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने पांच वर्षो से लंबित कांडो को खंगाल कर अनुसंधान में तेजी और संबधित केसों के निष्पादन के प्रति गंभीरता बरतने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। हरिजन और आदिवासी प्रताड़ना से जुड़े मामलों में को जल्द निपटाने की बात एसपी की और कही गई।

क्राइम मीटींग में पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी बैठक करते

शिथिलता बरतनेवाले अफसरों की ली क्लास

मिलीजानकारी के अनुसार कांडो के निष्पादन में आई शिथिलता को लेकर एसपी द्वारा कई पुलिस पदाधिकारियों के क्लास करने की बात भी सामने आई है। साथ ही सुस्ती के साथ हो रहे केस अनुसंधान को लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से कड़े लहजे में स्पस्ट कहा कि किसी भी मामले में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध समीक्षा बैठक के क्रम में ही कई पुलिस पदाधिकारियों के कार्य करने की गति पर एसपी श्री गढ़िदेशी ने और बेहतर प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस अशंमुन कुमार, एएसपी कुणाल कुमार, डीएसपी विजय आशीष कुजूर, शंभू सिंह, एसडीपीओ राजकुमार मेहता, प्रशिक्षु डीएसपी रविकांत भूषण, पुलिस निरीक्षक अमरनाथ, रामलाल राम, अनूप कर्मकार, विनय कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।