पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा करेंगे आंदोलन

आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा करेंगे आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11सूत्री मांगों को लेकर आगामी 27 फरवरी 2015 को रांची में आयोजित प्रदर्शन की तैयारी को लेकर झारखंड राज्य समाज कल्याण अांगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक 15 फरवरी को गिरिडीह में होगी। इस बैठक में आंदोलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिला सचिव रेखा मंडल और अध्यक्ष देवंती देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि झारखंड राज्य में वर्षो से आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की हो रही उपेक्षा से उत्पन्न आक्रोश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी से संबंधित गुटों और संघों की रांची में संपन्न एकजुटता बैठक में लिए गए निर्णयानुसार सभी गुटों को मिलाकर रणनीति बनाई जाएगी।

15 को होगी बैठक

सचिवश्रीमति मंडल ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 11 बजे महासंघ भवन गिरिडीह में जिला संघ की बैठक होगी। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से सेविका, सहायिका, संघ के सचिव, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जिला संघ के सभी पदधारक और महासंघ के नेता भाग लेंगे। जिसमें बैच और रसीद का वितरण किया जाएगा। बैठक में रैली कार्यक्रम की जानकारी भी दी जाएगी।

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें

संयुक्तसंघर्ष मोर्चा ने सरकार को मांग पत्र सौंपते हुए कहा है कि महंगाई को देखते हुए सेविका का मानदेय 20 हजार और सहायिका का मानदेय 10 हजार रुपए मासिक की जाए। गोवा और तमिलनाडु के समान सेवानिवृत को पेंशन दी जाए। रेड़ी टू ईट के स्थान पर पोषाहार राशि पूर्व की तरह माता समिति को भेजी जाए। विद्यालयों के समान आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, चिकित्सा भत्ता, महंगाई भत्ता और भारत सरकार के निर्देशानुसार सबों को दैनिक भत्ता, मातृत्व अवकाश, उच्चतर शिक्षा हेतु अवकाश, केंद्र के लिए भवन निर्माण, मानदेय और पोषाहार राशि पूर्ववत परियोजना स्तर से भुगतान, पांच लाख की बीमा राशि, ईपीएफ भविष्य निधि योजना में शामिल करने, नियमावली सुधार कमेटी का गठन, उम्र सीमा 65 वर्ष करने, सेवा निवृति के दिन विदाई सम्मान समारोह का आयोजन आदि पूरा करने की मांग की जाएगी।