चैंबर का मधुवन सम्मेलन आज
गिरिडीह | चैंबरऑफ कामर्स गिरिडीह की ओर से जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुवन में रविवार को नार्थ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स समन्वय समिति का एकदिवसीय सम्मेलन होगा। इसमें समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। चैंबर सचिव निर्मल झुनझुन वाला ने बताया कि सम्मेलन में उत्तरी छोटानागपुर के तीन जिलों के अलावा संथालपरगना के छह जिलों के प्रतिनिधी सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में उद्योग को बढ़ावा देने के साथ समुचित विकास को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। गिरिडीह समेत अन्य जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों की समस्या से राज्य सरकार को अवगत कराने के लिए कई प्रस्ताव पारित होने हैं। वहीं गिरिडीह में कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी है।