पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीसी ने जीसीजी को 81 रनों से हराया

एनसीसी ने जीसीजी को 81 रनों से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह|गिरिडीह जिलाक्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट में एनसीसी ने जीसीजी को 81 रनों से हराया। शनिवार को झंडा मैदान में खेले गए मैच में टास जीत कर एनसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का स्काेर खड़ा किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीसी टीम मात्र 100 रनों पर ढेर हो गई। एनसीसी की ओर से सोनू ने 40 रनों की पारी खेली। वहीं आदिल ने 4 विकेट लिया। जीसीजी की ओर से विवेक ने 20, सुभाष ने 24 और सागर ने 25 रन बनाया। जबकि अविनाश यादव को तीन और सुभाष को दो विकेट मिला। मैच में अंपायरिंग विक्रम सिन्हा और जितेन्द्र यादव ने की। स्कोरर की भूमिका श्याम ने निभाई।

खबरें और भी हैं...