स्कूल का उद्घाटन
गिरिडीह|किड्स प्लसइंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन पांडेयडीह में शनिवार को हुआ। जहां बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और जिप सदस्य शांति मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस बारे में स्कूल के प्राचार्या रूबी गुप्ता ने बताया कि किड्स प्लस का यह दूसरा ब्रांच है। इस दौरान स्कूल के निदेशक, शिक्षक ग्रामीण मौजूद थे।