महेशलुंडी में हुई माहुरी समाज की बैठक
महिलाओं को ट्रस्ट देगा सिलाई प्रशिक्षण
कायस्थ वृंद महिला शाखा की बैठक में हुए कई निर्णय, हर गुरुवार चित्रगुप्त स्तुति का आह्वान
आयोजन
कायस्थवृंद गिरिडीह की महिला शाखा से जुड़ी महिलाओं की पहली बैठक शनिवार को चित्रांश भवन में हुई। भगवान चित्रगुप्त की स्तुति और आरती के साथ प्रारंभ हुई इस बैठक में महिला शाखा की मधुबाला प्रसाद और किरण बाला बख्शी ने उपस्थित महिलाओं को कायस्थ वृंद के संबंध में जानकारी दी। चित्रांश वेलफेयर ट्रस्ट की भी जानकारी दी। बैठक के दौरान सभी चित्रांश समाज के लोगों से प्रति गुरुवार को अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की अपील की गई। वहीं ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। आगामी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में गिरिडीह में कायस्थ वृंद की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता समेत कई प्रतियोगिताएं शामिल है। बैठक में मधुबाला प्रसाद, किरण बख्शी, गायत्री सिन्हा, दीप्ति वर्मा, स्वर्णलता सिन्हा, गीता सिन्हा, बबीता सहाय, रीना बख्शी, उमा सहाय, सपना सिन्हा, श्वेता सिन्हा, सोनाली सिन्हा, संगीता सहाय एवं नीति बख्शी उपस्थिति थीं।
बैठक में शामिल संगठन की महिलाएं।
बनियाडीह | मांमथुरासिनी पूजा की तैयारी को लेकर माहुरी समाज की बैठक महेशलुंडी में हुई। नवयुवक समिति के सचिव अजीत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवयुवक समिति का पुनर्गठन हुआ। विकास कुमार सेठ को अध्यक्ष, सुमित भदानी उपाध्यक्ष, नीरज कंधवे सचिव, बिजेन्द्र कंधवे संगठन मंत्री, शुभम भदानी कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी विनय कंधवे, उपसचिव बिरेन्द्र भदानी को बनाया गया।