एकांकी, नाटक और कोलाज प्रतियोगिता में दिखाया टैलेंट
पुस्तकमेला सह उत्सव में नौवें दिन शनिवार को मां शारदे की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। झंडा मैदान में चल रहे इस दस दिवसीय उत्सव में आयोजक की अोर से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। कार्यक्रम में हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी के तीन बंदर नाटक में अभिनय किया। इस एकांकी के लेखक बद्रीदास निर्देशक महेश अमन हैं। इस नाटक को उपस्थित लोगों ने सराहा और प्रथम पुरस्कार दिया गया। एकांकी में बतौर निर्णायक रंगकर्मी सतीश कुंदन और राजेश अभागा ने निभाई। इस दौरान नाबार्ड अभिव्यक्ति फाउंडेशन की ओर से कोलाज बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रतिभागियों ने न्यूज पेपर कटिंग पर आकर्षक कोलाज बनाया। इस बारे में फाउंडेशन के सोमेश्वर ठाकुर ने बताया कि इस उत्सव कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा। समारोह में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय हाेगे। जो विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। यह समारोह शाम तीन बजे से होगा।
बालसाहित्य खरीदने में शहरवासी दिखा रहे दिलचस्पी
पुस्तकमेला में आए दिल्ली की किरण पब्लिकेशन ने प्रकाशित बच्चों के लिए महान साहित्यकार प्रेमचंद की रचनाओं काे प्रासंगिक बनाया गया। जिनमें गुल्ली डंडा, बड़े घर की बेटी और मंदिर बाल पुस्तक मेले में आकर्षक बना है। वहीं सुमन वात्स्यायन द्वारा लिखित कांशी की पौराणिक कथाएं, जो एक कथा संग्रह है। कांशी के आसपास की पौराणिक कथाओं को जीवंत कर दर्शाया गया है। इस पुस्तक में 27 कहानी है। वहीं दिल्ली से ही आए न्यू साधना पाकेट बुक्स में प्रकाशित पुस्तकें मेले का आकर्षण है। जिनमें बच्चों के लिए रंगीन अकबर बीरबल से लेकर पंचतंत्र, तेनाली राम, नैतिक कहानियां के अलावा धार्मिक और आध्यात्मिक की पुस्तकें नीति स्मृति संहिता की पुस्तकें, ज्योतिष एवं तंत्र मंत्र की पुस्तकें, महिला उपयोगी पुस्तकें, वास्तुशास्त्र, फेंगशुई, खेल कूद संबंधी पुस्तकें, शेक्सपियर का नाटक, योग स्वास्थ्य चिकित्सा, विश्व प्रसिद्ध साहित्य, गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की साहित्य, मुंशी प्रेमचंद साहित्य, शरतचंद्र साहित्य, ओशो की पुस्तकें, जीवनमाला, प्रेरणादायक शिक्षात्मक साहित्य, काव्य रचना समेत कई पुस्तकें मेले का आकर्षण बने हैं।
पुस्तक मेले में गांधी के तीन बंदर नाटक प्रस्तुत करते बाल कलाकार।
कोलाज प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।