पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआरडीए वेतनभोगी ने सांसद से की गुहार

डीआरडीए वेतनभोगी ने सांसद से की गुहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमासांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय को दैनिक वेतनभोगी अनुसेवक चालक संघ ने पत्र लिखकर बकाया पारिश्रमिक दिलाने और सेवा समायोजित कराने की मांग की है। दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों ने कहा कि 20 से 25 वर्ष अनुसेवक, माली, ड्राइवर आदि पद पर कार्यरत इन कर्मियों को जिला राज्य स्तर पर छोटे बड़े पदाधिकारी दुर्भावना के कारण समायोजित नहीं की है। सरकार के आदेश के साथ कोर्ट प्रबंधन के आदेश की अनदेखी की जा रही है। पदाधिकारी समय समय पर डरा धमका कर कार्य लेते रहे हैं। वहीं इन कर्मियों ने प्रधान सहायकों पर भी सरकार को सूची नहीं भेजने का आरोप लगाया है। कहा कि जिस तरह बोकारो में डीआरडीए के सभी अनुसेवकों को राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजे जाने के बाद वेतन दिया जा रहा है।जिसका अनुपालन गिरिडीह में नहीं किया जा रहा है। पद स्वीकृत रहने के बावजूद कर्मियों को समायोजित नहीं किया गया। अपनी पूरी जिंदगी विभाग की सेवा में गुजार देने के बाद आज कर्मी उपेक्षित हैं। साथ ही अगस्त 2015 से कर्मियों का वेतन बंद कर दिया गया है। यह धमकी दी जा रही है, कि नौकरी छोड़ कर चले जाएं, जिससे इन कर्मियों को मानसिक, शारीरिक आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...