फिल्म का ऑडिशन 21 को
गिरिडीह | शिवमपार्वती आर्ट्स क्रियेशन फिल्म निर्माण समूह के बैनर तले बनने वाली हिन्दी फीचर फिल्म जिंदगी एक संघर्ष के निर्माण के विषय में एक बैठक एडवांस लर्निंग पब्लिक स्कूल शीतलपुर में कलाकारों के बीच हुई। बैठक में यह तय किया गया कि इस फिल्म का ऑडिशन 21 दिसम्बर को गिरिडीह में किया जाएगा। इसके लिए अगला विज्ञापन जल्द ही न्यूज लाईन और अखबार में प्रकाशित किया जाएगा। इस फिल्म के कुछ मुख्य कलाकार मुम्बई से है। जिसमें पूजा मालाकार, आलिया खां, पूजा घोष, मुनिर खां, रमेश यादव आदि का चयन पूर्व में मुम्बई में हो चुका है। अन्य 50 चरित्र के लिए अभिनेता का चयन किया जाना है। इस बात की जानकारी डायरेक्टर अजय वी साहा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। ऑडिशन के लिए अजय बी साहा, महेश अमन, मो मुश्ताक उपस्थित रहेंगे।