पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम

मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | अंतर्राष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस के मौके पर एकता परिषद कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर जिला समन्वयक बैजनाथ वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से मेहनतकश मजदूर किसान, कारीगर, कामगार, महिलाओं के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि केन्द्र राज्य सरकार इस दिशा में पहल नहीं कर पा रही है अौर उल्टे इन कानूनों को बदलने की साजिश कर रही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मनरेगा मजदूर केन्द्रीय मजदूरों की ओर से संचालित अधिनियम है। इसके साथ छेड़खानी करना मजदूरों के अधिकारों के साथ हनन होगा।