पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ लूटने का लगाया आरोप

बूथ लूटने का लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गिरिडीहविधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने झामुमो पर बूथ लूटने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में चुनाव आयोग से मतदान केंद्र संख्या 147 डंडीडीह का मतदान रद्द करने की मांग की है। ये बातें भाजपा प्रत्याशी श्री शाहाबादी ने रविवार को बड़ा चौक में हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि डांडीडीह के मुखिया पति के नेतृत्व में उपद्रवियों ने बूथ संख्या 147 पर बूथ लूटने की कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के लोग मतदान के लिए गए तो इन लोगांे ने बैट और विकेट लेकर दौड़ाया और हमला किया जिससे भाजपा कार्यकर्ता मतदान नहीं कर सके। उन्होंने आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है।