- Hindi News
- भाजपा के प्रत्याशी निर्भय ने निकाली बाइक रैली
भाजपा के प्रत्याशी निर्भय ने निकाली बाइक रैली
गिरिडीहविधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के नेतृत्व में ऐेतिहासिक मोटर साइकिल गाड़ी का रोड शो शुक्रवार को दस बजे से पचम्बा के तेतरिया मैदान से शुरू होकर मोहनपुर, दुर्गा माता मंदिर तक पहुंचा। वहां से शहर की सड़कों से होकर लोग कई क्षेत्रों में पहुुुंचे। एक-एक बाइक पर दो तीन कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लहराते हुए नरेन्द्र मोदी का नारा भी लगाए। इस तरह का रोड शो भी पार्टी ने इसके पहले नहीं किया था। मोटर साइकिल रोड से जहां पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा हैं वहीं विपक्षियों के होश उड़ गए हैं। इस दौरान रोड शाे में महिला मोर्चा की अध्यक्ष संजु सिंह, आजसू से आई रेशमा सिद्धिकी ने भी अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाग ली। रैली काे देख बाजार के लोग भी उत्साहित दिखे। इस रैली में कार्यकर्ताओं का जोश और जज्बा को देखा गया। इस रोड शो में प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी, पार्टी के अभिकर्ता तथा भाजपा के संगठन महामंत्री प्रकाश सेठ, विभाकर पांडेय, श्यामसुंदर सिंघानिया, संयोजक प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी सुखदेव प्रसाद साहु, किरण पांडेय, नगरध्यक्ष संजीत सिंह पप्पु, संजय सिंह, सुबोध, विजय सिंह, अशोक केशरी समेत कई मौजूद थे।
बाइक रैली में शामिल िनर्भय शहाबादी।