पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वैच्छिक संस्था मंच ने की स्थायी सरकार की अपील

स्वैच्छिक संस्था मंच ने की स्थायी सरकार की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वैच्छिकसंस्था मंच के बैनर तले शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन कृष्णानगर में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता विकास भारती के अध्यक्ष अशोक भगत ने किया। इस मौके पर जिले के कई संस्थाकर्मी उपस्थित हुए। संबोधित करते हुए अशोक भगत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान में भाग लेना है ताकि एक मजबूत एवं स्थाई सरकार बनाने के लिए लोगों को उत्प्रेरित किया जा सके। कहा कि राज्य का विकास तभी हो सकता है जब राज्य में स्थाई एवं स्थायी सरकार बने। कहा कि स्थायी सरकार बनेगी तो हम दबाव बना सकेंगे तथा पांच साल के बाद उससे हिसाब मांग सकेंगे। ऐसी सरकार होने के बाद भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहेगी।