- Hindi News
- नमो के साथ पूंजीपति जाते हैं विदेश : राजेंद्र
नमो के साथ पूंजीपति जाते हैं विदेश : राजेंद्र
राज्यके काबिना मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के समक्ष मंत्रियों की हैसियत व्यापारियों से भी कम है, तभी तो प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा में नमो के साथ मंत्री नहीं पूंजीपति जाते है। श्री सिंह शुक्रवार को बनियाडीह में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नमो सरकार को आमजन से अधिक बड़े व्यापारियों की चिंता होती है। कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो अडानी अंबानी के हाथों देश की 204 कोयला खदानें बेच दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वायदे कर केन्द्र की सत्ता हासिल कर मोदी ने देश के लोगो युवाओं को ठग लिया है। कहा कि केबिनेट की पहली बैठक में जो महत्वपूर्ण हुआ उसमें एक साल तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय युवाओं को छलने वाला नहीं तो और क्या है। विस चुनाव में भी राज्य के लोगो को मोदी शाह गुमराह करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में 3. 5 लाख करोड़ खर्च करने का झूठा वादा कर राज्य के लोगो को गुमराह कर रहे है। कहा कि भाजपा का शासन हुआ तो राज्य में बड़े व्यवसायियों को लूट की खुली छूट मिल जाएगी। सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्य की बानगी हरियाणा में देखी जा सकती है।