माले प्रत्याशी ने निकाली बाइक रैली
गिरिडीह | गिरिडीहविधानसभा भाकपा माले प्रत्याशी राजेश सिन्हा ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली। इस दौरान यह रैली पचम्बा से होते हुए टावर चौक, काली बाड़ी चौक, बरवाडीह, स्टेशन रोड, बस स्टेंड होते हुए नटराज चौक पहुंचे और लोगों से मिलकर माले के पक्ष में वोट की अपील की। मोटरसाइकिल रैली में सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने जोर-जोर से नारा लगा रहे थे। इस दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि माले ही गरीबों को हक और अधिकार दिलाएगी। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक लाल झंडा लहराएंगे। कहा कि गिरिडीह में चार बार लाल झंडे का ही बोलबाला था। इस बार भी लाल झंडा ही नजर आएगा। रैली में पीरटांड, पालगंज, गिरिडीह, चिरकी समेत कई क्षेत्रों के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।