पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायब 23 मतदानकर्मी पर कार्रवाई

गायब 23 मतदानकर्मी पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | जिलानिर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को चुनाव कार्य से गायब रहने वाले मतदान कर्मियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 के उल्लंघन के आरोप में 23 मतदान कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन मतदान कर्मियों के विरुद्ध राशि प्राप्त करने के पश्चात अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। इन मतदान कर्मियों के संबंधित विभागीय पदाधिकारी को कार्मिक कोषांग के पत्रांक 147, 148, 149 द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में डीसी ने कहा कि इन कर्मियों से चौबीस घंटे के अंदर स्पष्टीकरण पूछा गया है।