पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रत्याशी की जीत के अंतर का है इंतजार : अरुण

भाजपा प्रत्याशी की जीत के अंतर का है इंतजार : अरुण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस60 वर्षों की अपने शासनकाल की तुलना नमो के छह माह के कार्यकाल से करें, तो पता चलेगा कि विकास किसे कहते है। ये बातें पटना के कुम्हरार के विधायक सह बिहार विधानसभा में भाजपा के सचेतक अरूण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कह कि राज्य का विकास नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। अब तक की सरकारों ने विकास के नाम पर छलावा किया। श्री सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी की जीत तो तय है, पर यह जीत कितने अंतर से होगी इसका इंतजार है। इस दौरान भाजपा नेता रंजीत सिन्हा बबलू, अशोक गुप्ता, शिवाजी सिंह, पारसनाथ प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते भाजपा विधायक।