पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपा की सरकार बनी तो होगा समस्याओं का समाधान: अरशद

सपा की सरकार बनी तो होगा समस्याओं का समाधान: अरशद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलगराज्य निर्माण के बाद झारखंड की हालत सबसे खुशहाल राज्य के रुप में होनी चाहिए थी, लेकिन राज्य की हालत बता रही है कि सत्ता पाने वाले दलों ने ईमानदारी के साथ शासन नहीं किया। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो अरशद खान ने कही। वे शुक्रवार को शहर के बरवाडीह के कर्बला मैदान में सपा के गिरिडीह प्रत्याशी नितेष सिन्हा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के महासचिव ने कहा कि खनिज और कोयला से भरपूर झारखंड के सभी समुदाय के लोगों का मजबूत और अपेक्षित विकास होना चाहिए था। लेकिन वर्तमान में झारखंड की बढ़ती समस्या से सभी अवगत हैं।

सभा को संबोधित करते सपा नेता।