नेपकिन बिक्री का मांगा हिसाब
असैनिकशल्य चिकित्सक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर उपलब्ध कराए गए नेपकिन का हिसाब मांगा है। कहा कि किशोरी स्वास्थ्य स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंडों द्वारा सेनेटरी नेपकिन जो प्रति नेपकिन पांच रुपये की दर से बेचे जाने थे। इसके लिए विभाग ने सभी सीएचसी में नेपकिन उपलब्ध कराकर सहिया और एएनएम के माध्यम से किशोरियों के बीच बिक्री करने का आदेश दिया था। अबतक बेचे गए नेपकिन तथा प्राप्त राशि संबंधी हिसाब किताब सीएचसी में एक सप्ताह के अंदर अपडेट करने काने कहा है। साथ ही कहा कि जिन सहिया या एएनएम के पास बिक्री किए गए नेपकिन की राशि जमा नहीं की है उनका वेतन मद से कटौती कर राशि सीएचसी में एक सप्ताह के अंदर जमा कर दें। अवलोकन करते हुए सेनेटरी नेपकिन की बिक्री बढ़ाने पर बल िदया गया।