पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छापेमारी में शराब समेत दो गिरफ्तार

छापेमारी में शराब समेत दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | उत्पादविभाग ने मंगलवार की रात को छापामारी अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने के आरोप मेंं दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस छापामारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार गौंंड़ ने किया। इस दौरान शहर के पचम्बा स्थित परिवार होटल में अवैध रूप से बेची जा रही अंग्रेजी शराब के साथ संचालक भागवत राम को गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान गौशाला रोड स्थित सुमित ढाबा से भी अवैध शराब के साथ होटल के संचालक सुनील साव को गिरफ्तार किया गया। छापामारी में दोनों होटलों से करीब अंग्रेजी शराब की 125 शराब की बोतल बरामद की गई। जो कुल 22 लीटर थी। छापामारी अभियान में उत्पाद निरीक्षक रंजन कुमार, उत्पाद आरक्षी महेन्द्र प्रसाद, जिला गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। गौरतलब है कि शहर में हुई शांति समिति की बैठक में उपविकास आयुक्त के समक्ष यह मामला आया था कि छोटे होटलों और गुमटी में अवैध रूप से शराब बेची और पिलाई जाती है।